Corona Cases in Chhatish garh: सीएम बघेल ने बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और लगता है कि तीसरी लहर आ रही है। ऐसे में विभिन्न प्रतिबंध व अन्य उपाय किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। इसमें उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि वे टेस्टिंग बढ़ाएं और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदियां लगाएं ताकि भीड़ को रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन अंतिम विकल्प होगा।
विज्ञापन
सीएम बघेल ने बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और लगता है कि तीसरी लहर आ रही है। ऐसे में विभिन्न प्रतिबंध व अन्य उपाय किए जाएंगे। जिलों को सतर्क रहना चाहिए। दैनिक टेस्टिंग अवश्य बढ़ाई जाए और अस्पतालों में सारे प्रबंध किए जाएं।
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में बघेल ने कहा कि अधिकारियों को सभी विभागों, व्यावसायिक क्षेत्रों, उद्योग के प्रतिनिधियों व अन्य संगठनों से चर्चा करने के बाद ही हालात से निपटने के अगले कदम उठाने पर फैसला करने को कहा गया है। सीएम बघेल ने कहा कि तीसरी लहर पहली व दूसरी लहर से अलग व कम खतरनाक नजर आ रही है, लेकिन सतर्कता कायम रखी जाना चाहिए, क्योंकि दिल्ली, मुंबई आदि में संक्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन अंतिम विकल्प होगा। फिलहाल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड आदि पर टेस्टिंग बढ़ाई जा रही है। यदि इसके बाद भी केस लगातार बढ़ते रहे तो लॉकडाउन अंतिम विकल्प होगा। रविवार को छत्तीसगढ़ में 290 कोविड मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 10,08,756 हो गई। सक्रिय केस भी बढ़कर 1273 हो गए हैं। राज्य में अब तक 13,601 मरीज हो चुके हैं।