फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसलमानों को अधिक बच्चे पैदा करने से क्यों नहीं रोकती सरकार'

Mon, 16 Feb 2015 03:07 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अब मुसलमानों के बच्चे पैदा करने को लेकर एक संत ने सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्घ राजिम कुंभ में हरिद्वार से शिरकत करने आए आनंद चैतन्य स्वामी ने कहा कि सरकार अधिक बच्चा पैदा करने से मुसलमानों को क्यों नहीं रोकती है?
विज्ञापन


उन्होंने कहा क्या सारे नियम हिंदुओं के लिए ही हैं? उनसे पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज कम बच्चे पैदा करे, तो परिवार संकुचित हो जाएगा। साथ ही चाचा-चाची, दादा-नानी, बुआ कहने वाला कोई नहीं रहेगा।

छत्तीसगढृ समाचार (सीजी) की खबर के मुताबिक हरिद्वार के आंनद चैतन्य स्वामी राजिम कुंभ में बतौर अतिथि शिरकत करने आए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इंसान को ईश्वर के अधिकार को अपने हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं। हर जीव अपनी व्यवस्था लेकर स्वयं आता है। उनके जीवन की रक्षा परमात्मा करते हैं।
विज्ञापन


संत चैतन्य ने इस बात पर बल दिया कि हर व्यक्ति की सोच में परिवर्तन होना चाहिए। जंगलों में या पशु जो एक साथ एक से ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, उन्हें पालने सरकार नहीं आती, बल्कि ईश्वर के माध्यम से स्वयं ही उनकी पूर्ति हो जाती है। हालांकि उन्होंने इस बात का जवाब नहीं दिया कि मुसलमानों के ज्यादा बच्चे पैदा होने से उन्हें आपत्ति क्यों है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें