फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: आरक्षक की पत्नी ने पुलिस कॉलोनी में फांसी लगाकर की आत्महत्या, बीमारी से थी परेशान

Sun, 14 Sep 2025 04:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पुलिस लाइन कॉलोनी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आरक्षक संजीव भगत की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीमारी से जूझ रही 33 वर्षीय शालेन भगत ने यह कदम उठाया, जिससे परिजन सदमे में हैं। 
विज्ञापन
आरक्षक की पत्नी ने पुलिस कॉलोनी में फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर पुलिस लाइन कॉलोनी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आरक्षक संजीव भगत की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीमारी से जूझ रही 33 वर्षीय शालेन भगत ने यह कदम उठाया, जिससे पुलिस परिवार और परिजन सदमे में हैं। देर रात अपनी मासूम बच्ची के साथ कमरे में सोने गईं शालेन सुबह फंदे से झूलती मिलीं।
विज्ञापन


बलरामपुर पुलिस लाइन स्थित आवासीय कॉलोनी में पदस्थ आरक्षक संजीव भगत की पत्नी शालेन भगत (33 वर्ष) ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात शालेन भगत ने भोजन के बाद अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर अलग कमरे में सोने चली गईं। बच्ची को सर्दी-खांसी थी, इसलिए बिना पंखा चलाए वह बच्ची के साथ सो रही थीं ताकि पति को तकलीफ न हो। आरक्षक संजीव भगत दूसरे कमरे में सोए थे। तड़के लगभग 3:30 बजे बच्ची के रोने की आवाज सुनकर संजीव जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शालेन फंदे से लटकी हुई हैं। यह देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शालेन भगत पिछले कुछ समय से महिलाओं संबंधी बीमारी से परेशान थीं और इलाज के लिए रविवार से छुट्टी भी ली थी। इलाज के लिए उन्हें उसी दिन बाहर जाना था, लेकिन इससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें