फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: मंढार रेलवे ट्रैक पर मिला आरक्षक का संदिग्ध हालत में शव, 4थी बटालियन में ड्राइवर के पद पर था पदस्थ

Fri, 31 Jan 2025 06:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के मांढर रेलवे ट्रैक पर एक पुलिस आरक्षक का शव संदिग्ध हालत में मिला। इसकी जानकारी मिलने पर पूरे इलाके में हड़कंप मैच गई है। मृतक माना स्थित 4थी बटालियन में ड्राइवर के पद पर पदस्थ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के मांढर रेलवे ट्रैक पर एक पुलिस आरक्षक का शव संदिग्ध हालत में मिला। इसकी जानकारी मिलने पर पूरे इलाके में हड़कंप मैच गई है। मृतक माना स्थित 4थी बटालियन में ड्राइवर के पद पर पदस्थ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मृतक की पहचान गंगाराम ध्रुव के रूप में हुई है, जो माना स्थित 4थी बटालियन में ड्राइवर के पद पर पदस्थ था। गंगाराम ध्रुव अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ माना स्थित किराए के मकान में रहते थे। अचानक उसका शव मिलने से परिवार में मातम छाया हुआ है। 

मामले में जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में हर पहलू में जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें