फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Nikay Chunav: देवलाल ने कहा- लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्यारी कांग्रेस, जनता से छीना था मेयर चुनने का अधिकार

Fri, 31 Jan 2025 05:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Nikay Chunav 2025: जैसे-जैसे नगरीय निकाय चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे बयानों के तीर तेज होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता  देवलाल ठाकुर ने पीसीसी चीफ दीपक बैज पर पटलवार करते हुए कहा कि कांग्रेस  लोकतंत्र की हत्यारी है। आरोप लगाया कि पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस ने शर्मनाक और असंवैधानिक हरकत की थी। सभी निकायों पर जबरन कब्जा कर लिया था। जनता से उसका महापौर चुनने का अधिकार तक छीन लिया था। कानून को गैरकानूनी तरीके से बदल कर इस तरह कब्जा कर लिया था। 

विज्ञापन


ठाकुर ने कहा  कांग्रेस किसी मुंह से  लोकतंत्र के हत्या की बात कर रही है। क्या चुनाव ने नियम कांग्रेस प्रत्याशियों पर लागू नहीं है? कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खत्म होने से घबराई हुई है और उसके प्रत्याशी और कार्यकर्ता हताश हो गए हैं, और अपनी हार मानकर घर बैठ गए हैं। 

देवलाल ने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करती है। इसीलिए महापौर/अध्यक्ष आदि लोकतांत्रिक ढंग से चुने जाने का जनता का अधिकार बहाल किया है। धमतरी में एक ठेकेदार को ही कांग्रेस ने टिकट दे दिया था। यह नियम विरूद्ध तो है ही, अनैतिक भी है। पहले ठेकेदारों से रिश्वत लेती रही है कांग्रेस, अब उसी पेट नहीं भरा तो खुद ही ठेकेदारी भी करके निगमों का संसाधन लूट लेना चाहती है। जनता इन्हें माकूल जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें