फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बेमेतरा डीईओ कार्यालय का कांग्रेसियों ने किया घेराव, विभिन्न मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Thu, 27 Jun 2024 05:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने डीईओ कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने विभिन्न मांग को लेकर बेमेतरा एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने विभिन्न मांग को लेकर बेमेतरा एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। कार्यालय के घेराव को देखते हुए पुलिस ने बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया था। कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच बहस भी हुई। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डीईओ कार्यालय के भीतर जाने से रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


घेराव के संबंध में बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बताया कि बेमेतरा शहर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व सीनियर बेसिक स्कूल 15 दिन पूर्व आए आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्कूल खुलने को हैं और अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। लेकिन, अभी तक प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा जिले में शिक्षकों की कमी है। सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होगी। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों मांग पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें