कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बेमेतरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने विभिन्न मांग को लेकर बेमेतरा एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। कार्यालय के घेराव को देखते हुए पुलिस ने बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया था। कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच बहस भी हुई। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डीईओ कार्यालय के भीतर जाने से रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
घेराव के संबंध में बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बताया कि बेमेतरा शहर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व सीनियर बेसिक स्कूल 15 दिन पूर्व आए आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्कूल खुलने को हैं और अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। लेकिन, अभी तक प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा जिले में शिक्षकों की कमी है। सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होगी। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों मांग पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।