फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी मे लगी थी आग: बैगा जनजाति के तीन लोगों की हुई थी मौत, परिजन बता रहे हत्या; कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Feb 2024 03:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र में झोपड़ी में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, अब इस मामले में परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने धरना दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित गांव नागाडबरा में झोपड़ी में 15 जनवरी को आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के हैं। इस मामले को लेकर परिजन हत्या का संदेह जता रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी इस मामले में शुक्रवार को कुकदूर में धरना प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता नीलू चंद्रवंशी के नेतृत्व में पीड़िता बैगा परिवार व कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। नीलू चंद्रवंशी ने बताया कि यह घटना पूरी तरह से संदेहास्पद है। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास दीवार में खून के छींटे हैं। घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि इस गांव में बुधराम (35) पुत्र भोपसिंह, हिरमतीन बाई (32) पत्नी बुधराम और उनके 12 वर्ष के बेटे जोन्हू की मौत हुई है।

पुलिस का दावा है डॉक्टर ने मृतका हिरमती बाई (32), जोन्हू (12) के शव जल जाने से मौत का कारण न बता पाना लिखा है। मृतक बुधराम बैगा (35) की मौत से पहले जलने व जलने से आई चोट का कारण बताया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम आई थी। घटनास्थल निरीक्षण कर अपने रिपोर्ट में चूल्हे में आग लगे होने के कारण तार में टंगे कपड़े से छत में आग लगने से घटना होना बताया है।
विज्ञापन


घटनास्थल से गैस सिलेंडर जिसका रेगुलेटर जला हुआ व चूल्हा, दो जले हुए मोबाइल जब्त किए हैं। एक गंज, लोटा, लकड़ी के खंभे का छिलका, कुल्हाड़ी जिसका बेट जला हुआ है। इसमें खून जैसा धब्बा दिखने पर उनकी पहचान मानव रक्त है या नहीं, इसे फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें