फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: कांग्रेस की मशाल रैली, BJP पर वोट चोरी का आरोप- राहुल गांधी के आह्वान पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Sun, 17 Aug 2025 11:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत शनिवार शाम कांग्रेस पार्टी ने कोंडागांव में विशाल मशाल रैली का आयोजन किया। रैली की शुरुआत कांग्रेस भवन से हुई और जय स्तंभ चौक तक निकाली गई।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत शनिवार शाम कांग्रेस पार्टी ने कोंडागांव में विशाल मशाल रैली का आयोजन किया। रैली की शुरुआत कांग्रेस भवन से हुई और जय स्तंभ चौक तक निकाली गई। इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए।

विज्ञापन


मोहन मरकाम ने साधा बीजेपी पर निशाना
रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री मोहन मरकाम और पूर्व विधायक संतराम नेताम ने किया। इस दौरान मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है। वोट देना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और उसका हनन कर लोकतंत्र को कमजोर किया गया है। हमारे नेता राहुल गांधी के आह्वान पर यह मशाल रैली उसी अधिकार की रक्षा के लिए निकाली गई है।

संतराम नेताम बोले-लड़ाई जारी रहेगी
पूर्व विधायक संतराम नेताम ने कहा कि बीजेपी ने जनमत का अपमान किया है। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने इस सच्चाई को जनता के सामने रखा है। कांग्रेस इस लड़ाई को अंत तक जारी रखेगी और किसी से भी मतदान का अधिकार छीना नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
जय स्तंभ चौक पर रैली के समापन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और जनमत के सम्मान का संकल्प लिया। नेताओं का कहना है कि कोंडागांव से उठी यह आवाज अब प्रदेशभर में गूंजेगी और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष और तेज होगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें