फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस का संकल्प, अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ का दिया संदेश

Thu, 02 Oct 2025 04:52 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कोरबा जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने किया माल्यार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कोरबा जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी उद्यान बुधवारी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद नगर पालिका दीपका के समीप गांधी जी की प्रतिमा और शास्त्री जी के छायाचित्र पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज दास मानिकपूरी ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग से दुनिया को दिशा दी, वहीं शास्त्री जी ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर देश को एक नई ऊर्जा दी। दोनों का देश की आज़ादी और राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीय है।

सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर गांधी जी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” सामूहिक रूप से गाया। कार्यक्रम का संचालन तनवीर अहमद ने किया और आभार प्रदर्शन दिलीप सिंह ने किया। अंत में तनवीर अहमद ने कहा कि गांधी जी के आदर्श और शास्त्री जी की सादगी आज भी हमारे मार्गदर्शक हैं। यदि हम उनके बताए सिद्धांतों पर चलें तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत ने उपस्थित जनों को स्वच्छता संकल्प की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव तनवीर अहमद, संयुक्त महासचिव रजनीश तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व एल्डरमेन केदार सिंह, वरिष्ठ नेता अफजल अली, हर्षित देवी, इस्तेखार अली, रामजय सिंह, युवा कांग्रेस जिला महासचिव भरत मिश्रा, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीता तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें