फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: 'संविधान पर भाजपा कर रही है हमला', बलरामपुर में कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ रैली का आयोजन

Thu, 05 Jun 2025 12:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय बलरामपुर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता जैतफलान के नेतृत्व में रैली संपन्न हुई।
विज्ञापन
बलरामपुर में कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ रैली का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामनुजगंज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय बलरामपुर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता जैतफलान के नेतृत्व में रैली संपन्न हुई। कांग्रेस ने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


जरिता जैतफलान ने कहा कि भाजपा एक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगती है और भाजपा के प्रदेश के आंकड़े यह बताते हैं कि बेटी छत्तीसगढ़ में सुरक्षित नहीं है महिलाएं इस प्रदेश में सुरक्षित नहीं है।  सरकार नहीं चाहती है कि आदिवासी वर्ग को उनके अधिकार मिले। राहुल गांधी सभी वर्गों को उनके अधिकारों को दिलाने के लिए संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप संकल्पबद्ध हैं और इसी वजह से जाति जनगणना की बात भी उन्होंने उठाई थी और उसमें सफलता भी मिली है। सरकार अब जाति जनगणना कर रही है यह कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता है। 

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के.पी. सिंह देव ने कहा कि भाजपा संविधान से खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस दलितों आदिवासियों और पिछड़ों के लिए सदैव काम करती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें