फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: कांग्रेस ने किया आम सभा का आयोजन, निकाली गई रैली, सचिन पायलट और अन्य पदाधिकारी हुए शामिल

Thu, 18 Sep 2025 02:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज राजनांदगांव जिले के एकदिवसीय प्रवास पर थे,राजनांदगांव शहर के गुरुद्वारा चौक से रैली की शुरुआत की गई जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए जयस्तंभ चौक में समाप्त हुई।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने सभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज राजनांदगांव जिले के एकदिवसीय प्रवास पर थे,राजनांदगांव शहर के गुरुद्वारा चौक से रैली की शुरुआत की गई जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए जयस्तंभ चौक में समाप्त हुई। जहां सचिन पायलट ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत आम सभा को संबोधित किया। सचिन पायलट ने चुनाव आयोग पर निष्पक्ष काम नहीं करने के आरोप लगाए,कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और कांग्रेसी विधायक मौजूद रहे,पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिँहदेव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस की एक सभा को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट और में गड़बड़ी की जा रही हैं,चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है जिसे लेकर हम लगातार पूरे देश में आंदोलन प्रदर्शन कर रहे हैं कांग्रेस सहित जो विपक्षीय दल है वह पूरे देश में कांग्रेस के साथ मिलकर आंदोलन कर रही है और हम लोग का आंदोलन जारी रहेगा,राहुल गांधी ने एक मुहीम छेड़ी है यह मुहीम लगातार जारी हैं,जिसको लेकर छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिलों में जाकर वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और रैली के साथ ही आम सभा का भी आयोजन किया जा रहा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें