फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की अश्लील वीडियो, महिला नेताओं की शिकायत पर गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2019 10:03 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करती महिला कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो शेयर करने के आरोप में पुलिस ने स्थानीय कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर जिले के पेंड्रा गौरेला क्षेत्र की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के पेन्ड्रा-गौरेला में कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप के एक समूह में आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो शेयर किया था। 

विज्ञापन


कांग्रेस की महिला नेताओं की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तिवारी ने बताया कि पेंड्रा, गौरेला और मरवाही के ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें महिला नेताओं के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी जुड़े हुए हैं। 

बीते दिनों कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव पवन दुबे ने एक पोर्न वीडियो इस ग्रुप में शेयर कर दिया। दुबे ने सोशल मीडिया में एक युवती का अश्लील वीडियो पोस्ट किया था और 'अनुच्छेद 370 हटने के बाद आया पहला रुझान' लिखा था। इस वीडियो को देखकर महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष आपत्ति जताई और आरोपी पवन दुबे को वीडियो हटाकर व्हाट्सएप ग्रुप में माफी मांगने की हिदायत दी।
विज्ञापन


लेकिन दुबे द्वारा वीडियो नहीं हटाने और माफी नहीं मांगने पर ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष सहित अनेक महिला नेताओं ने बुधवार को मामले की शिकायत गौरेला थाने में दर्ज करा दी। गौरेला पुलिस ने आरोपी पवन दुबे के खिलाफ धारा 292 और आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरूवार को पुलिस ने आरोपी पवन दुबे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें