फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमन सिंह चोर और उनकी सरकार पॉकेटमार: कांग्रेस

Fri, 26 Jul 2013 04:53 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने गुरुवार को रमन सरकार के खिलाफ हमला बोला।
विज्ञापन


रायपुर के गांधी मैदान पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि याद रखें तीन महीने बाद यहां कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को चोर और पूरी सरकार को पॉकेटमार कहा।

इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के संबंध में सीएम हाउस का घेराव करने से पहले कांग्रेस की सभा हुई है। इसमें हरिप्रसाद ने कहा कि अमीरों को लूटने वाले को डाकू कहते हैं और गरीबों को लूटने वाले को पॉकेटमार।

मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके चार मंत्रियों ने इंदिरा बैंक के गरीब खातेदारों के पैसे खाए हैं। रमन सरकार लुटेरों की सरकार है। इसके मंत्री भी लूटने में लगे हैं। बैंक के घोटालेबाजों से पैसा लेकर मुख्यमंत्री ने जनता से विश्वासघात किया है।
विज्ञापन


हरिप्रसाद मनोरोगी, इलाज कराएं : भाजपा
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद मनोरोगी हैं। उनका अच्छे अस्पताल में इलाज कराना चाहिए।


क्या है मामला:
इंदिरा बैंक घोटाले को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री समेत चार मंत्रियों पर एक-एक करोड़ रुपए रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। बैंक के मैनेजर उमेश सिन्हा की नारको टेस्ट की सीडी के खुलासे के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें