फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल हमले के बाद फिर इकट्ठे होंगे कांग्रेस के नेता

Tue, 25 Jun 2013 03:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्तर की दरभा घाटी में नक्सली हमले के ठीक एक महीने बाद मंगलवार को कांग्रेसी नेता एक बार फिर छत्तीसगढ़ में साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने जगदलपुर में संभाग स्तरीय श्रृद्धांजलि सभा रखी है। हालांकि, इस बार कांग्रेसी ऐसे इलाके में जाने से परहेज कर रहे हैं, जहां खतरा है। लेकिन कांग्रेस नताओं पर नक्सलियों के हमले को देखते हुए राज्य सरकार सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्क है।

25 मई को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर नक्सलियों ने दरभा घाटी में हमला कर दिया था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल सहित 31 कार्यकर्ता मारे गए थे।
विज्ञापन

 
उन्हीं को सम्मान देते हुए कांग्रेस सरकार एक श्रृद्धांजलि सभा कर रही है। इसके लिए कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे समेत प्रमुख नेता पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें कांग्रेस की बलिदान कलश यात्रा की भी शुरुआत की जाएगी। दरभा जाकर वहां से मिट्टी लाई गई है। इसी मिट्टी को कलश में रखकर यात्रा रवाना की जाएगी।

बलिदान कलश यात्रा के समापन मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। 9 अगस्त को इस यात्रा का समापन होगा। यदि मौसम ठीक रहा तो कार्यक्रम का समापन रायपुर में होने में उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें