फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ सरकार की मदद से बच गए 97 यात्री

Mon, 24 Jun 2013 04:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार ने उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए हेलीकॉप्टर भेजा था जो अब तक 97 लोगों को सुरक्षित निकाल चुका है।
विज्ञापन


सभी सुरक्षित लोगों को जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। छत्तीसगढ़ सदन में 23 जून को पहुंचे 47 यात्रियों को ट्रेन से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के यात्रियों का पता लगाने और बचाव एवं राहत कार्य के लिए राज्य के राजस्व सचिव के.आर.पिस्दा और आवासीय आयुक्त श्रीमती व्ही.बी. उमादेवी के नेतृत्व में 10 अधिकारियों का दल देहरादून, हरिद्वार, जोशीमठ और ऋषिकेश में उत्तराखंड में मौजूद हैं।  

राजस्व सचिव श्री पिस्दा ने बताया कि 22 जून को हेलीकॉप्टर से 32 लोगों सुरक्षित जोशीमठ पहुंचाया गया है।


बद्रीनाथ स्थित अस्थायी हेलीपेड में लगभग 100 लोग थे, इनमें से 65 लोगों को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है।

मौसम ठीक रहने पर कल बाकी लोगों को भी हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचा दिया जाएगा। सुरक्षित जोशीमठ पहुंचाए गए सभी यात्रियों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें