फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नर प्रणाली: डिप्टी सीएम विजय बोले- दोनों शहरों में लागू करने की तैयारी

Wed, 20 May 2026 05:06 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर में भी कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जाएगी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि इस संबंध में विचार किया जा रहा है। मामले में सीएम विष्णुदेव साय से आग्रह करने की बात कही है।

 

 

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अभी रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू है। आवश्यकता अनुरूप इसका विस्तार होना चाहिए। मुख्यमंत्री साय से इसे बिलासपुर और दुर्ग में भी शुरू करने की बात की जाएगी। छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। छोटे-छोटे विषय विभिन्न विभागों के कारण पेंडिंग हुआ करते थे। दोनों शहरों में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें