फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित

Wed, 05 Feb 2025 02:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने और बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे (पहन 20, तहसील बरमकेला) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर लगातार गाज गिर रही है। ऐसे ही एक मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले सामने आया है, जहां चुनाव के कार्यों में लापरवाही बरतने और अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने एक्शन लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर धर्मेश साहू ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने और बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे (पहन 20, तहसील बरमकेला) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे को निर्वाचन कार्य के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। 

निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान पटवारी दुष्यंत कुमार कुर्रे का मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा), सारंगढ़ निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें