फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारी: जांजगीर चांपा में कलेक्टर ने केंद्र अध्यक्षों के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश

Thu, 13 Feb 2025 06:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल जांजगीर में आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्र अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने समय पर उत्तर पुस्तिका, प्रश्न पत्र वितरण, नकल पर पूरी तरह से प्रतिबंध, सतर्कता और निष्पक्षता से परीक्षा संपन्न करने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलेक्टर ने केंद्र अध्यक्षों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के के कलेक्टर आकाश छिकारा ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में मार्च माह के पहले सप्ताह में होने वाले 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी को लेकर सभी केंद्र अध्यक्षों के साथ बैठक की। कलेक्टर छिकारा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में कड़ी निगरानी के साथ परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को समय पर उतर पुस्तिका और प्रश्न पत्र का वितरण हो यह सुनिश्चित हो, नकल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कोई शोर शराबा न हो, किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न न हो इसका पूरा ध्यान रखें। सभी केंद्र अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में लगातार दौरा करते रहें। सतर्कता के साथ निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को एक अनुकूल वातावरण माहौल मिल सके। कलेक्टर आकाश छिकारा ने परीक्षा के संबंध में सभी अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा है कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी मिलती है तो उस अधिकारी पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें