सिविल सेवा अभ्यर्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित 'प्रोजेक्ट अनुभव' के अंतर्गत CGPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।
सिविल सेवा अभ्यर्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित 'प्रोजेक्ट अनुभव' के अंतर्गत CGPSC मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इन मॉक इंटरव्यू में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह स्वयं विषय विशेषज्ञों की दो पैनल टीमों के साथ अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम नेतृत्व साधना केंद्र, पुराना योग भवन, फुंडहर, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, जॉइंट कलेक्टर केएम अग्रवाल, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ पैनल अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पैनल सदस्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी के लिए व्यावहारिक सुझाव और सुधार के बिंदु बता रहे हैं।
कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देशन में यह प्रशिक्षण 11 से 15 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 4.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म (https://forms.gle/9oTvtdJp8WGXw9jcA) भरकर इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पहली बार ‘Faceless Interview’ प्रणाली लागू की है, जिसके तहत पैनल को अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता और शौक के अलावा कोई व्यक्तिगत जानकारी नहीं दी जाती। इससे चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। 'प्रोजेक्ट अनुभव' के माध्यम से जिला प्रशासन रायपुर युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और आत्मविश्वास प्रदान कर रहा है।