फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, आज प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार

Sun, 27 Oct 2024 10:58 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय ठंड लगने लगी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसके वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के समय ठंड लगने लगी है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसके वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही शेष जिलों में शुष्क रहने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में वृद्धि हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें