फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों में शीतलहर का असर बरकरार, मध्य-दक्षिण हिस्सों में मौसम हुआ सुहावना

Fri, 16 Jan 2026 10:21 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के उत्तर अंचल में ठंड का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम राहत भरा रहा। राजधानी रायपुर, बिलासपुर सहित आसपास के जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के उत्तर अंचल में ठंड का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही। तेज ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सुबह और रात के समय खासा असर महसूस हुआ। वहीं राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में मौसम राहत भरा रहा। राजधानी रायपुर, बिलासपुर सहित आसपास के जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के इलाकों में भी पारा चढ़ने से ठंड की तीव्रता कम होती नजर आई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीतलहर का असर बना रह सकता है। हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज आंकड़ों के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और माना में 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री, पेंड्रारोड में 23.2 डिग्री और अम्बिकापुर में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग और राजनांदगांव में तापमान क्रमशः 30 और 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अम्बिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, बिलासपुर में 13.8 डिग्री और रायपुर व माना में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें