फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: मूकबधिर को पिलाई शराब... फिर नशे की हालत में की हैवानियत, पीड़िता ने इशारों से बताई थी घटना; दो गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में मूकबधिर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया। घटना 13 जनवरी की है। आरोपी मेले में घुमाने के बहाने ले गया। पुलिस ने सहयोग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 13 जनवरी को हुई, जब आरोपी कांशी जांगड़े ने युवती को मेले में घुमाने के बहाने ले गया था। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद युवती को शराब के नशे में घर के बाहर बेहोश पाया गया। परिजनों के पूछने पर युवती ने इशारों से घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


युवती के मूकबधिर और श्रवण बाधित होने की जानकारी होने के बावजूद, आरोपी ने उसे शराब पिलाई। नशे की हालत में, आरोपी ने साथी के साथ मिलकर उसे अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद, पुलिस ने उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए इस गंभीर मामले का खुलासा किया है। मूकबधिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें