फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: छत्तीसगढ़ में ठंड हुई कम, अगले 4 दिनों में तीन डिग्री तक चढ़ेगा रात का पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Wed, 15 Jan 2025 10:36 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके प्रदेश के ग्रामीण और आउटर इलाकों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने के साथ ठंड जारी है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, इसके बाद अगले चार दिनों में दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं उत्तरी भागों के जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज इलाके के कुछ हिस्सों में सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में नमी युक्त हवाओं का आगमन हो रहा है। इसके वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह के समय बादल छाए रहने की वजह से रात का पारा बढ़ने लगा है, जिससे ठंड में कमी आई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में और कमी आएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा पेंड्रा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही अंबिकापुर में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं आज बुधवार को रायपुर में मौसम हल्की बादल छाए रहने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें