फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh : जांजगीर-चांपा में गार्ड से 78.41 लाख की लूट के 10 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं, तलाश जारी

Wed, 15 Jan 2025 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पुलिस ने बताया कि यह वारदात शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खोखरा गांव में शराब की दुकान के बाहर हुई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बाइक सवार दो बदमाश गार्ड को गोली मारकर 78.41 रुपये लूटकर फरार हो गए। यह रकम शराब की दुकानों से कलेक्शन कर वैन में रखी गई थी। लूट के 10 घंटे बाद भी हमलावरों का सुराग नहीं, तलाश जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह वारदात शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खोखरा गांव में शराब की दुकान के बाहर हुई। वैन में तीन लोग सवार थे, जो शराब की दुकानों से धन संग्रह कर खोखरा गांव की दुकान पर पहुंचे थे। कर्मचारी और ड्राइवर दोनों दुकान के अंदर चले गए और गार्ड वाहन के पास खड़ा था। 

अचानक बाइक से दो जवान पहुंचे और गार्ड के पैर में गोली मार दी और वाहन में रखे रुपये से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें