फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा: नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, एक कमांडो शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 31 Dec 2021 05:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा

सार

नक्सलवाद की समस्या से छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में आने वाले सुकमा जिले में शुक्रवार को कोबरा फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडो की जान चली गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालाचलमा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 208 कोबरा बटालियन के जवान विरेंद्र सिंह शहीद हो गए।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था और दल जब पालाचलमा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में सिंह के सीने में गोली लगी। उनहोंने बताया कि वहीं सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद सिंह को जंगल से बाहर निकाला गया और किस्टाराम के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।राज्य के दक्षिण इलाके बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में बड़ी संख्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ अधिकारी ने की आत्महत्या
सुकमा जिले में सीआरपीएफ के निरीक्षक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरकापाल शिविर में कोबरा 206 बटालियन के निरीक्षक वांलगं (37) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें