फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगेली: कोयले से भरा ट्रेलर गायब, चाय पीने रुका था ड्राइवर, जीपीएस से पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2026 10:51 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली

सार

चालक रामखिलावन कुर्मी गेवरा खदान से 18 पहिया ट्रेलर में 38.650 टन कोयला लादकर रायपुर स्थित वंदना प्लांट के लिए निकला था। उसने सरगांव-पथरिया मोड़ के पास वाहन खड़ा किया और चाय पीने चला गया। वापस आने पर वहां से ट्रेलर गायब मिला। पीड़ित चालक ने सरगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे पर सरगांव-पथरिया मोड़ के पास चाय पीने रुके चालक का 38.650 टन कोयले से भरा 18 पहिया ट्रेलर चोरी हो गया। पुलिस ने जीपीएस लोकेशन की मदद से महज सात घंटे के भीतर ट्रेलर ढूंढ निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद कोयले और वाहन समेत कुल 42.43 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चालक रामखिलावन कुर्मी गेवरा खदान से 18 पहिया ट्रेलर में 38.650 टन कोयला लादकर रायपुर स्थित वंदना प्लांट के लिए निकला था। उसने सरगांव-पथरिया मोड़ के पास वाहन खड़ा किया और चाय पीने चला गया। वापस आने पर वहां से ट्रेलर गायब मिला। पीड़ित चालक ने सरगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


तकनीक से मिली सफलता
चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच तेज कर दी। ट्रेलर में लगे जीपीएस की सहायता से पुलिस को वाहन की वर्तमान लोकेशन का पता चला। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम मदकू स्थित मदकूद्वीप चौक के पास घेराबंदी की। वहां चोरी का ट्रेलर चला रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन



आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी की पहचान सरगांव थाना क्षेत्र के लमती निवासी 24 वर्षीय भगतराम राजपूत के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने ट्रेलर और उसमें लदा कोयला चोरी करने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 40 लाख रुपये कीमत का 18 पहिया ट्रेलर और 2,43,495 रुपये मूल्य का 38.650 टन कोयला बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें