फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

छत्तीसगढ़ में आज होगा सीएम का एलान, कल होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 16 Dec 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
chhattisgarh election 2018 - फोटो : twitter

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अभी तक छत्तीसगढ़ के सीएम की गुत्थी नहीं सुलझा पाए हैं। अब रविवार को मुख्यमंत्री के नाम का एलान होने की संभावना है। इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया गया। 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष और सीएम पद के उम्मीदवार भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव के नतीजों के बाद पर्यवेक्षक यहां आए और सभी विधायकों के साथ बैठक की। सबने मिलकर ये फैसला लिया है कि अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान द्वारा लिया जाएगा। जो भी जिम्मेदारी नेतृत्व देगा हम उसका पालन करेंगे।

वहीं कांग्रेस ने राजस्थान में सीएम पद को लेकर मचे घमासान का फार्मूला निकाल लिया। दो दिन तक चले कई दौर की बैठकों के बाद शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लगा दी थी। 

इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के सीएम दावेदारों के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने रीड हॉपमेन का उल्लेख किया है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितने चतुर और बुद्धिमान हैं और आपकी रणनीति क्या है। यदि आप अकेले खेल खेलेंगे तो आपकी टीम जरूर हारेगी।

अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चारों दावेदारों के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि एक टीम के तौर पर खेलने वालों की कभी हार नहीं होती। अमेरिकी उद्यमी रीड हॉफमैन के कथन को उद्धृत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, इसके कोई मायने नहीं हैं कि आपकी सोच और रणनीति कितनी उम्दा है, बल्कि अगर आप अकेले खेल रहे हैं तो आप एक टीम से हमेशा हारेंगे।

मध्यप्रदेश का सस्पेंस

राहुल गांधी ने जिस अंदाज में अपने फैसले के बारे में बताया है वो काफी जुदा रहा है। उन्होंने तस्वीरों के जरिए अपना संदेश पहुंचाया। सीएम के नाम का एलान होने तक इनपर खूब विश्लेषण हुआ। मध्यप्रदेश में सीएम कौन होगा? इस पर दो दिन की माथापच्ची के बाद उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें एक तरफ कमलनाथ तो दूसरी तरफ ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। तस्वीरों में मौजूद चेहरे बता रहे थे कि कमान किसे मिल रही है। राहुल के बाईं तरफ खड़े कमलनाथ के चेहरे की मुस्कुराहट और भाव भंगिमाएं काफी कुछ बयां कर रही थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था- 

राजस्थान का फैसला

ठीक इसी तर्ज पर राहुल ने राजस्थान के सीएम पर भी फैसले का संकेत किया। इस बार भी उन्होंने एक तस्वीर को ट्वीट किया जिसमें उनके साथ अशोक गहलोत और सचिन पायलट नजर आ रहे थे। सचिन पायलट ने सीएम पद के लिए आखिर तक हार नहीं मानी थी। तस्वीर में उनकी मुस्कुराहट बता रही थी कि उन्हें कुछ तो जरूर मिला है। बाद में एलान हुआ कि पायलट राजस्थान के डिप्टी सीएम होंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next