फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: जशपुर में बस हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Fri, 06 Mar 2026 03:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना की खबर अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना की खबर अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। 
विज्ञापन


सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। इस दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें