CM vishnudeo Sai On Makar Sankranti 2025: सीएम विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मकर संक्रांति पर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। छत्तीसगढ़ शासन के वार्षिक कैलेंडर में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दिखाया गया है।
CM vishnudeo Sai On Makar Sankranti 2025: सीएम विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मकर संक्रांति पर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर के कवर पेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की फोटो के साथ 'सुशासन से समृद्धि की ओर' के मूलमंत्र को दिखाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के वार्षिक कैलेंडर में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दिखाया गया है। विमोचन पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत उपस्थित रहे।