फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाप्रभु जगन्नाथ की शरण में विष्णुदेव: कटक मेडिकल कॉलेज में आगजनी पर जताया शोक, बोले- घटना अत्यंत पीड़ादायक

Mon, 16 Mar 2026 04:19 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
महाप्रभु जगन्नाथ की शरण में विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पूजा अर्चना की। महाप्रभु की भव्य आरती कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर रायपपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन






सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में विधायक पुरंदर मिश्रा के नाती आकृत ऐश्वर्य देवता के उपनयन संस्कार में सम्मिलित हुआ। इस पावन वैदिक संस्कार के अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ महाराज से बालक के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम संस्कारों और ऊर्जावान जीवन की कामना की। सनातन संस्कृति में उपनयन संस्कार ज्ञान, अनुशासन और आध्यात्मिक जीवन की ओर अग्रसर होने का महत्वपूर्ण पड़ाव माना गया है। आकृत बेटा सदैव धर्म, ज्ञान और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें यही मंगलकामना है।
विज्ञापन




विज्ञापन






कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज हादसे पर जताया दुख
वहीं उन्होंने ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त जताया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया है। सीएम ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है।








उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें