फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव दौरे पर रहेंगे सीएम साय: अंतिम चरण में कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Mon, 23 Nov 2026 10:00 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी आज पहली बार रायपुर पहुंचे। पदग्रहण करने के बाद पहली बार वो छत्तीसगढ़ पहुंचे। जोशी का रायपुर एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोमवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 23 नवंबर को कोंडागांव और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जशपुर से दोपहर 12 बजे रायपुर आयेंगे। इसके बाद दोपहर 1.20 बजे कोंडागांव जिले के धनोरा के लिए रवाना होंगे। यहां राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कलार समाज महोत्सव में शिरकत करेंगे। दोपहर 3:35 बजे धनोरा से रायपुर पहुचेंगे। शाम 4:45 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय जाएंगे। मानव तस्करी और घरेलू हिंसा विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में भाग करेंगे।  शाम 6 बजे सीएम हाउस लौटेंगे।

विज्ञापन



भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष आज कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी आज पहली बार रायपुर पहुंचे। पदग्रहण करने के बाद पहली बार वो छत्तीसगढ़ पहुंचे। जोशी का रायपुर एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोमवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। साइंस कॉलेज में खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। रावतपुरा विश्वविद्यालय में आयोजित युवा जोहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पीसी आज
 उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता लेंगे। 


दीपक बैज का बेमेतरा दौरा
पीसीसी चीफ दीपक बैज आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां वह नगर पंचायत मारो में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन



छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रवीण तोगड़िया
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया 23 नवंबर से चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। 23 नवंबर को रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। बैठक में हिंदू हेल्पलाइन, हनुमान चालीसा केंद्र की समीक्षा करेंगे। दोपहर में एक प्रेस वार्ता लेंगे, फिर रायगढ़ जाएंगे। रायगढ़ और अंबिकापुर प्रवास के बाद रायपुर लौटेंगे। यहां से दिल्ली जायेंगे।

महादेव घाट में  कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी
महादेव घाट रायपुर में खारुन नदी तट पर कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। तीन दिवसीय पुन्नी मेला को लेकर दुकानें सजने लगी हैं। इस बार पवित्र स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगरेल बांध से पानी छोड़ा गया है। मेला स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए पांच पानी टैंकर भी उपलब्ध रहेगा। माना जाता है कि यहां 200 वर्षों से पुन्नी मेला लगते आ रहा है। इसमें रायपुर सहित आसपास के जिलों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें