फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जशपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय: सौरभ चंद्राकर को कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Wed, 04 Nov 2026 11:25 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:35 बजे जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ सभा और पदयात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:35 बजे जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ सभा और पदयात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3 बजे हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे बनगांव के आंचलिक करमा पूजा महोत्सव में शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया जाकर रात्रि विश्राम करेंगे।

विज्ञापन



कांग्रेस फूंकेगी विधायक शर्मा का पुतला
विधायक अनुज शर्मा के कथित रूप से राजनीतिक बयानबाजी और शासकीय श्यामाचरण कॉलेज धरसीवां में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान दिये बयान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस 4 नवंबर बुधवार को शाम 4 बजे धरसीवां ब्लॉक के सभी छह मंडलों में विधायक का पुतला दहन करेगी। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य केके शर्मा को निलंबित करने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर रायपुर एवं उच्च शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपेगी।


सौरभ चंद्राकर को आज कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के दो दिन के ट्रांजिट रिमांड की सीबीआई को मंजूरी दे दी है। सीबीआई आज बुधवार को सौरभ चंद्राकर को दोपहर के बाद रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जहां से सौरभ को रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है। इसके बाद सीबीआई सौरभ से महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में पूछताछ करेगी। रायपुर पहुंचने के बाद जांच एजेंसी आरोपी से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर कई अहम खुलासे कर सकती है।
विज्ञापन



दीपक बैज की पीसी आज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज बुधवार 4 नवंबर  को   12।30 बजे प्रदेश  कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें