journalist Mukesh Chandrakar murder Case: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर शोक जताया है। शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देश जारी किये हैं।
भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले मुकेश एक जनवरी से लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से पानी खाली कराकर लाश निकाली गई। मौके पर पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रही। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कल बीजापुर शहर बंद हो सकता है। इस बात की भी चर्चा है।
मुकेश चंद्राकर के लापता होने को लेकर उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर उनकी तलाश करवा रहे थे। इस दौरान आज चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर से उनका शव बरामद किया गया है।