फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बख्शे नहीं जायेंगे पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे': सीएम साय ने जताया शोक, घटना की जांच के दिये निर्देश

Fri, 03 Jan 2025 08:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

journalist Mukesh Chandrakar murder Case: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर शोक जताया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पत्रकार मुकेश चंद्राकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

journalist Mukesh Chandrakar murder Case: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर शोक जताया है। शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देश जारी किये हैं। 

विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
       
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मुकेश का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 
विज्ञापन




 

भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले मुकेश एक जनवरी से लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से पानी खाली कराकर लाश निकाली गई। मौके पर पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रही। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कल बीजापुर शहर बंद हो सकता है। इस बात की भी चर्चा है।

मुकेश चंद्राकर के लापता होने को लेकर उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर उनकी तलाश करवा रहे थे। इस दौरान आज चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर से उनका शव बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें