फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सियोल में मुख्यमंत्री साय की ATCA प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर हुई अहम चर्चा

Wed, 27 Aug 2025 06:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन ली जे जेंग और प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में छत्तीसगढ़ में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
सियोल में मुख्यमंत्री साय की ATCA प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन ली जे जेंग और प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में छत्तीसगढ़ में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

ATCA आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल क्षेत्र की 60 से अधिक कंपनियों का नेटवर्क है। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की कंपनियों के साथ बी2बी सहयोग में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में IIT, IIM, NIT और AIIMS जैसे राष्ट्रीय संस्थान मौजूद हैं, जो विश्वस्तरीय प्रतिभा उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने ATCA कंपनियों को आमंत्रित किया कि वे छत्तीसगढ़ आकर निवेश के अवसरों का प्रत्यक्ष अवलोकन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘प्लग एंड प्ले’ इंफ्रास्ट्रक्चर, सशक्त लॉजिस्टिक्स, प्राकृतिक संसाधन और कुशल मानव संसाधन मौजूद हैं। IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में निवेश से प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।

छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सियोल में आयोजित "छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट" कार्यक्रम में भी भाग लिया। यह आयोजन इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स इन कोरिया (ICCK) के सहयोग से किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ दक्षिण कोरियाई कंपनियों के लिए असीम संभावनाओं की भूमि है। उन्होंने विशेष रूप से इस्पात, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ लिथियम जैसे खनिज संसाधनों से समृद्ध है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों और नई पीढ़ी के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वैश्विक ऊर्जा संक्रमण का स्वाभाविक केंद्र बन सकता है।

ICCK बनेगा नॉलेज पार्टनर
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ICCK को औद्योगिक नीति 2024–30 के अंतर्गत नॉलेज पार्टनर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरिया की नवाचार क्षमता और छत्तीसगढ़ के संसाधनों के मिलन से विकास का नया अध्याय शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार की सिंगल विंडो क्लियरेंस प्रणाली, भूमि आवंटन और उद्योग-अनुकूल नीतियों के साथ दक्षिण कोरियाई कंपनियों का सहयोग राज्य में औद्योगिक विकास को नई ऊँचाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें