फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: यूपीएससी परीक्षा में सफल छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई

Sun, 08 Mar 2026 01:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों की उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व की बात बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


वीडियो कॉल के दौरान मुख्यमंत्री ने खरसिया (रायगढ़) के रौनक अग्रवाल, रायपुर के संजय डहरिया, धमतरी जिले के परसवानी के डायमंड सिंह ध्रुव और एमसीबी जिले के जनकपुर की दर्शना सिंह से बातचीत की। उन्होंने अभ्यर्थियों के परिवारजनों से भी चर्चा कर इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और धैर्य के बल पर प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और यह संदेश देती है कि निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से युवाओं का सिविल सेवा में चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे यह भी साबित होता है कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यहां के युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ये सभी प्रतिभाशाली युवा प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें