फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश से मिल रमन बोले, छत्तीसगढ़ में भी करेंगे शराबबंदी

Sun, 16 Apr 2017 04:01 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री रमन सिंह - फोटो : twitter
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पूरे देश में शराबबंदी करने की अपील का रंग अब दिखने लगा है। बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने भी राज्य में योजनाबद्ध तरीके से शराबबंदी किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य इस दिशा में आगे बढ़ चुका है। अब छत्तीसगढ़ में तीन हजार की आबादी वाले गांवों में शराब की बिक्री नहीं होगी। मुंगेर में हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रमन सिंह ने कहा कि 2,000 की आबादी वाले गांवों में शराब की बिक्री बंद कर दी गई है। अब सरकार 3,000 की आबादी वाले गांवों को भी शराब की बिक्री से दूर रखेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार ने कुचिया प्रथा यानी बिचौलिये व ठेकेदारों के जरिये शराब की बिक्री को खत्म कर दिया है। अब शराब केवल सरकारी दुकानों के जरिये ही बिकेगी।
वह बिहार के मुंगेर जिले में स्वामी निरंजनानंद सरस्वती से मिलने आए थे। रमण ने उन्हें हाल में दिए गए पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई दी। स्वामी निरंजनानंद छत्तीसगढ़ के राजनगांव के निवासी थे।
विज्ञापन


उन्होंने बचपन में अपना घर छोड़ दिया और मुंगेर स्थित योग पीठ में शामिल हो गए। वर्तमान में वह इस योग पीठ के प्रमुख हैं। मुंगेर रवाना होने के पहले रमन ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर नीतीश ने रमन को भगवान बुद्ध से संबंधित प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

आपको बता दें कि हाल में एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने भी नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान नरसिंहपुर जिले के नीमखेड़ा इलाके में एक प्रोग्राम में कहा कि राज्य में एक योजनाबद्ध तरीके से शराबबंदी की जाएगी। उन्होने कहा कि पहले चरण में खासतौर पर शैक्षणिक संस्थान और धार्मिक स्थानों से शराबबंदी करके इसकी शुरुआत की जाएगी। गौरतलब है कि गुजरात और बिहार राज्य में पूरी तरह से शराबबंदी लागू है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें