छत्तीसगढ़ बजट को लेकर विभागों की समीक्षा बैठक लेते सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक तरफ केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बुधवार को आम बजट पेश कर रही हैं, तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विभिन्न विभागों के बजट की तैयारियों समीक्षा कर रहे हैं।
वे सबसे पहले लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और पर्यटन विभाग के बजट की समीक्षा की। इसके बाद अन्य विभागों की बजट तैयारियों की भी समीक्षा होगी। इस दौरान बीस सूत्रीय कार्यक्रम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, वाणिज्यिक कर (जीएसटी), नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम, स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवँ अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा होगी। बैठक में विभागीय मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहे।