फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM भूपेश बोले: 'किसान विरोधी है केंद्र सरकार, MSP में बढ़ोतरी नाकाफी, गिरिराज से कोई भी कांग्रेसी कर लेगा बहस'

Thu, 08 Jun 2023 03:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार की ओर से एमएसपी बढ़ोतरी पर मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने  सिर्फ 7 प्रतिशत एमएसपी बढ़ाया है। पिछले 5 साल में जितना बढ़ाए उतना भी अभी नहीं बढ़ाए हैं। कम से कम 300 रुपए एमएसपी बढ़ाना चाहिए था। ये बढ़ोतरी नाकाफी है। 
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार की ओर से एमएसपी बढ़ोतरी पर मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने  सिर्फ 7 प्रतिशत एमएसपी बढ़ाया है। पिछले 5 साल में जितना बढ़ाए उतना भी अभी नहीं बढ़ाए हैं। कम से कम 300 रुपए एमएसपी बढ़ाना चाहिए था। ये बढ़ोतरी नाकाफी है। 

विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की चुनौती पर कहा कि वो किस मंच में आना चाहते हैं बताएं। हम चुनौती को स्वीकार करते हैं। उनसे बहस के लिए तैयार हैं। हमारा कोई भी कार्यकर्ता उनसे बहस कर लेगा। भाजपा के 15 सालों में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की ओर से मंत्रियों से रिपोर्ट कार्ड मांगने के सवाल पर कहा कि कुमारी सैलजा लगातार समीक्षा कर रही हैं। मंत्रियों और मेरे साथ भी बैठक कर चुकी हैं। उसी सिलसिले में वे जानकारियां ले रही हैं। 

धर्मांतरण को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के 15 सालों में सर्वाधिक चर्च बने हैं। भाजपा के 15 सालों में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुआ है। इस मामले में जो भी शिकायतें हुई हैं। उस पर कार्रवाई हुई है। कुछ फर्जी शिकायतें भी हुई है। मैंने पहले भी कहा कहा है कि प्रदेश में चर्च तभी बनेंगे जब वहां उसके मानने वाले लोग रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान सरकार की ओर से मोदी मित्र बनाए जाने पर कहा कि चुनाव आया है तो मोदी मित्र बना रहे हैं। मुस्लिमों को याद किया जा रहा है। इसके बाद जिहाद के नाम पर गाली देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें