प्रतिमाओं को सिर पर रखकर रथ तक लेकर आए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजधानी रायपुर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंकर नगर, गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा पर पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों की सुख, शांत और समृद्धि की कामना की। प्रतिमाओं को सिर पर रखकर रथ तक लेकर आए। रथयात्रा से पहले छेरापहरा यानी रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना की रस्म अदा की। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भी शामिल हुए।
सीएम भूपेश ने प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ छत्तीसगढ़ के लोगों के भी अराध्य हैं। रथयात्रा का त्यौहार छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा समेत अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
\
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को को दी बधाई
सीएम बघेल ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से फोन पर चर्चा कर उन्हें जन्मदिन और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।