फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM भूपेश बोले: छत्तीसगढ़ सरकार लेना चाहती थी नगरनार स्टील प्लांट पर मोदी सरकार ने रास्ता ही बंद कर दिया

Sun, 20 Aug 2023 09:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट को एनएमडीसी ने बनाया है। इससे बस्तर के लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट को एनएमडीसी ने बनाया है। इससे बस्तर के लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। आदिवासी और वहां के पिछड़े वर्ग के लोगों ने इसलिए जमीन दी थी कि प्लांट लगेगा, तो उन्हें रोजगार मिलेगा। बस्तर के लोगों की भावनाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार उसे लेना चाहती थी, लेकिन केन्द्र  सरकार ने वो भी रास्ता बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विधानसभा में बात उठी थी और वहां इसे एक संकल्प भी पारित हुआ था कि भारत सरकार उसे नहीं चलाना चाहती तो छत्तीसगढ़ सरकार उसे लेगी, लेकिन वह भी रास्ता उन्होंने बंद कर दिया गया। अभी नगरनार स्टील प्लांट शुरू ही नहीं हुआ है, लेकिन उसकी बीटिंग शुरू हो गई है। 5 कंपनियां जाकर उसका निरीक्षण करके चली भी गई हैं। एक तरफ इसके उद्घाटन की बात हो रही है और दूसरी तरफ इसे बेचने की कवायद चल रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भिलाई स्टील प्लांट 1955-56 से चल रही है और हर साल लाभ दे रही है, उसी तहर नगरनार स्टील प्लांट भी सार्वजनिक उपक्रम के तर्ज पर है अगर एनएमडीसी नहीं चला सकती तो इसे भिलाई स्टील प्लांट को देना चाहिए। वे इसे चला लेंगे वहां अनुभवी लोग हैं और इसका लाभ भी मिलेगा। 

'बस्तर के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए'
सीएम ने कहा कि सबसे बड़ी बात ये है बस्तर के लोगों की भावनाएं इससे जुड़ी हुई है और उसके साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। हम बस्तर के लोगों के साथ खड़े हैं, उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए जो भी हमें लड़ाई लड़नी पड़ेगी, हम लड़ेंगे। उन्होंने ऐसा नियम ही रखा है कि हम पार्टिसिपेट नहीं कर सकते, जबकि विधानसभा से पारित होकर गया है। सीएम ने कहा कि इस मामले में कई बार उनकी केंद्रीय मंत्रियों से बात हुई है कि इसे खुद चलाएं या राज्य सरकार को दे दें, लेकिन सारे सार्वजनिक उपक्रम बेचने की तैयारी में है और ये प्रदेश के लिए और देश के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन




सीएम केजरीवाल और बीजेपी पर कसा तंज
दिल्ली सीएम केजरीवाल के 9 गारंटी पर कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में बहुत सारे दल आएंगे। बहुत सारे लोगों घोषणा पत्र जारी करेंगे। देखते रहिए। पिछले समय अजीत जोगी बोले थे कि हम चांदी की सड़क बना देंगे। साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता से घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगा था। इस बार भी कांग्रेस ई-मेल के जरिए सुझाव ले रही है, वहीं बीजेपी सुझाव पेटी के जरिए जनता से राय मांग रही है। इसे लेकर सीएम भूपेश ने बीजेपी पर कांग्रेस को कॉपी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आए थे, पहले क्या वे छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगाते थे? लेकिन इस समय लगाए थे। अमित शाह पोला त्यौहार के दिन आए और बैलों की पूजा की, जो हम कर रहे हैं, उसके पीछे-पीछे वो सब कर रहे हैं।
विज्ञापन


'चीन के कब्जे में है लद्दाख के चारागाह'
सीएम भूपेश  ने कहा आज राहुल गांधी लद्दाख में है और लद्दाख में उन्होंने बताया है लद्दाख के लोग जो चारागाह भूमि जहां चराने ले जाते थे अब वह नहीं जा सकते क्योंकि वह भूमि चीन के कब्जे में है। एक तरफ प्रधानमंत्री और भारत सरकार कहते हैं 1 भी जमीन उनके कब्जे में नहीं है। वहीं दूसरी तरफ लद्दाख के लोग कह रहे हैं की चरागाह की जमीन वह चीन के कब्जे में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें