फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को धान का 2500 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने के लिए नई योजना: बघेल

Tue, 26 Nov 2019 10:55 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
किसानों - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के लिए राहत योजना का एलान किया है। बघेल ने कहा है कि किसानों को धान का 2500 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने के लिए नई योजना शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


विधानसभा में मंगलवार को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में चर्चा के बाद ध्वनि मत से चार हजार 546 करोड़ 81 लाख 61 हजार 521 रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया।

अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम साफ नीयत से किसानों के साथ खड़े हैं, उनके साथ न्याय होगा और उनकी जेब में प्रति क्विंटल धान का 2500 रुपये जाएगा। किसानों को धान के समर्थन मूल्य और 2500 रुपये के अंतर की राशि दिलाने के लिए नई योजना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें