छत्तीसगढ़ के करीब 70 शहरों को जल्द ही सिटी बस की सेवा मिल सकेगी। प्रदेश में बेहतर यातायात सुविधा देने की दिशा में इस योजना के तहत राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के 21 प्रमुख शहरों और करीब 49 छोटे लिंक शहरों को शामिल किया जा रहा है।
इन शहरों के लिए 451 सिटी बसों का इंतजाम भी किया जा रहा है जल्द ही सिटी बस सेवा कर दी जाएगी। राज्य सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड ने राज्य परिवहन अधिकारियों को नई सिटी बसों के संचालन को रूट चार्ट, बसों के टाइम टेबिल एवं बस आपरेटरों की चयन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य की हाईलेवल कमेटी की बैठक में बताया गया कि भारत सरकार की केन्द्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के 70 शहरों के लिये 451 नवीन सिटी बसों की स्वीकृति मिल गई है जिसमें छत्तीसगढ़ रायपुर क्षेत्र के शहरों के लिए कुल 210 बसें स्वीकृत की गई हैं।
इसमें रायपुर, बलौदाबारजार, धमतरी,गोबरा नवापारा, महासमुन्द, के लिये 95 और दुर्ग-भिलाई व धमधा के शहरी क्षेत्र के लिये कुल 115 बसें शामिल हैं।