छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ग्रामीणों से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई और कई घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे में धुत था।
लेमरू थाना क्षेत्र के सतरेंगा में ग्रामीणों से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोदो राम (70) की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों में से पांत की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों की मदद से निकाला सभी को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि छोटा हाथी में कुल 40 लोग सवार थे। वाहन चालक भी नशे में धुत बताया जा रहा है। सभी ग्रामीण शादी के बाद चौथिया में सतरेंगा से दीपका झाबर जा रहे थे।