सूर्य प्रकाश मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025
- फोटो : अमर उजाला
रामानुजगंज के चिनियां खेल मैदान में आयोजित सूर्य प्रकाश मेमोरियल जनपद स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। फाइनल मैच पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामविचार नेताम की उपस्थिति में चिनियां एवं तेतरडीह टीम के बीच हुआ, जिसमें चिनियां की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेतरडीह को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। तेतरडीह की टीम उपविजेता रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामविचार नेताम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह सदैव क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक, सामाजिक विकास एवं सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम जिला, प्रदेश एवं देश स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया।
फाइनल मुकाबले के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप तिवारी, कन्हैयालाल अग्रवाल, भानु प्रकाश दीक्षित, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष तारावती सिंह, जिला पंचायत सभापति मुंशी राम सांडिल्य, बद्री यादव, जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, जनपद सदस्य राजकुमार यादव, अशरफी यादव, विधायक प्रतिनिधि अनोज यादव, वरिष्ठ भाजपा युवा मोर्चा के नेता पवन कश्यप लड्डू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।