फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया में निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का दिया आमंत्रण

Thu, 28 Aug 2025 04:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

दक्षिण कोरिया प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और निवेशकों से मुलाकात कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
सीएम साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और निवेशकों से मुलाकात कर राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी औद्योगिक नीति 2024–30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन और मजबूत कनेक्टिविटी के बल पर वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का आदर्श गंतव्य बन चुका है। कोरियाई ब्रांड हर भारतीय घर का हिस्सा हैं। एलजी, सैमसंग, हुंडई जैसी कंपनियां गांव-गांव तक पहुंच चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में जल, ऊर्जा, लौह अयस्क, स्टील और बेहतर कनेक्टिविटी की प्रचुर उपलब्धता है, जो कोरियाई निवेशकों के लिए नए अवसर लेकर आती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सिंगल-विंडो क्लीयरेंस, व्यवसाय सुगमता और उद्योग-अनुकूल नीतियों के माध्यम से हर निवेशक को सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज खनिज, ऊर्जा, इस्पात, खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और आईटी-स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में वैश्विक निवेश का स्वागत कर रहा है। साथ ही, यहां का विकास मॉडल केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए स्वावलंबन और किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने पर भी केंद्रित है।

भारतीय राजदूत से मुलाकात

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने भारत के राजदूत अमित कुमार से भारतीय दूतावास, सियोल में मुलाकात कर निवेश संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान स्टील और खनिज से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और फूड प्रोसेसिंग तक, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

साय ने कहा कि कोरिया और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक व कारोबारी रिश्ते प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अनुसंधान, नवाचार और उच्च मूल्य रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कोरियाई निवेशकों से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ को अपने नए औद्योगिक निवेश स्थल के रूप में चुनें और साझा समृद्धि की इस यात्रा का हिस्सा बनें। इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और निवेश संवर्धन एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें