फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प: आधी रात तक गांव में तनाव, पुलिस की सख्ती से हालात काबू में

Thu, 28 Aug 2025 02:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर,राजनांदगांव

सार

खैरागढ़ ज़िले के ग्राम कोड़ेनवागांव में बुधवार रात प्रेम विवाह से उपजे विवाद ने पूरे गांव का माहौल बिगाड़ दिया। पुरानी रंजिश इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक टकराव तक पहुंच गया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई और हालात बिगड़ते चले गए।
विज्ञापन
मामले को लेकर आधी रात एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैरागढ़ ज़िले के ग्राम कोड़ेनवागांव में बुधवार रात प्रेम विवाह से उपजे विवाद ने पूरे गांव का माहौल बिगाड़ दिया। पुरानी रंजिश इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक टकराव तक पहुंच गया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई और हालात बिगड़ते चले गए।

जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र साहू और नरेंद्र साहू ने प्रेम विवाह को लेकर लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के चलते दुलरू साहू और उसकी बेटी पर हमला बोल दिया। यह हमला गांव में तनाव फैलाने का कारण बन गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन

रात करीब 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया। लेकिन तनाव यहीं थमा नहीं। शराब के नशे में कुछ युवक आरोपियों पर हमला करने दौड़ पड़े। पुलिस ने सख्ती दिखाकर हालात संभाले, मगर गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

11 गिरफ्तार
स्थिति काबू से बाहर जाती देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर किया गया। इस दौरान राकेश नेताम सहित 9 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। कुल मिलाकर अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आधी रात एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

विज्ञापन

तनावपूर्ण हालात के बीच एसपी लक्ष्य शर्मा ने रात करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी मीडिया को दी और आश्वस्त किया कि अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें