फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: बालोद दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मां कर्मा जयंती और आदर्श विवाह कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Sat, 18 Mar 2023 08:26 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

 कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगभग एक बजे पहुंचेंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बलौदा बाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे ग्राम दतान में आयोजित संत मां कर्मा जयंती एवं साहू समाज के आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। साहू समाज द्वारा यहां सामूहिक विवाह के लिए 25 जोड़ों की शादी की जा रही है।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार शाम एडिशनल एसपी एवं प्रशासन के आला अधिकारियों ने ग्राम दतान कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एडिशनल एसपी बलोदा बाजार सचिंद्र चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे हेलीकॉप्टर से ग्राम दतान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 200 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बनाया गया है। वहां पर भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें