फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारी का लिया जायजा

Thu, 23 May 2024 05:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम मशीनों और चार जून को मतगणना की तैयारी का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने गुरुवार को जुनावानी शंकराचार्य कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने ईवीएम मशीनों और चार जून को मतगणना की तैयारी का जायजा लिया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें तीसरे चरण में दुर्ग लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ था। दुर्ग लोकसभा सीट की नौ विधानसभा सीटों पर मतदान किया गया था और ईवीएम मशीनों को दुर्ग जिले के शंकराचार्य कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाकर रखा गया है। चार जून को इसी शंकराचार्य कॉलेज में ईवीएम मशीनों के जरिए मतगणना होगी, इससे पहले छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले दुर्ग लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान के बाद शंकराचार्य कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का जायजा लेने पहुंची।

रीना बाबा साहब कंगाले ने जिन कमरों में ईवीएम मशीन रखे गए हैं, उसका निरीक्षण किया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब का कंगाले ने बताया कि 4 जून मतगणना होनी है, जिसकी तैयारी को लेकर निरीक्षण के लिए पहुंची थी और स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सारी व्यवस्था की जानकारी ली। 4 जून को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें